गौरीगंज, अक्टूबर 4 -- Gauriganj News: जामो। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ननद व जेठ पर मारपीट व दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे ठाकुर राम तिवारी मजरे अगौना निवासी पारसनाथ तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री किरन देवी का विवाह छह वर्ष पूर्व जामो थाना क्षेत्र के बरौलिया निवासी अखिलेश तिवारी पुत्र जयशंकर तिवारी के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही किरन का पति, सास, ननद व जेठ दहेज कम देने को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी जाती। किरन को प्रताड़ित कर उसे घर से...