Gauriganj News: दंपत्ति से पर्स-मोबाइल छीनने वाला युवक गिरफ्तार
गौरीगंज, सितम्बर 8 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता राह चलते दंपत्ति को धक्का देकर महिला का पर्स और मोबाइल छीनकर भागने के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट का मोबाइल फोन, महिला की पर्स, 400 रुपये और सात चाबियां बरामद की हैं। घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार पुलिस निगरानी में लिया गया है। जबकि घटना में शामिल एक अन्य युवक फरार है।सोमवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार मोनू यादव उर्फ शिवम यादव निवासी पूरे भवन शाह मजरे रुदौली को गिरफ्तार किया। उसके साथ मौजूद एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने निगरानी में लिया। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान मोनू के पास से मोबाइल फोन, महिला का पर्स, 400 रुपये और सात चाबियां बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चार सितंबर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.