Gauriganj News: दंडेश्वर घाट पर पीपा पुल की जगह बनेगा पक्का पुल
गौरीगंज, नवम्बर 7 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता गोमती नदी पर दंडेश्वर घाट के पास पीपा पुल की जगह अब पक्का पुल बनाया जाएगा। जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी के प्रयास से थौरी-पिपरी मार्ग पर दंडेश्वर धाम मंदिर के पास बनने वाले इस दीर्घ सेतु के लिए शासन ने 32 करोड़ 59 लाख 85 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने पांच नवंबर को शासनादेश जारी कर दिया है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में पहले चरण में 11 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त करने की भी मंजूरी दी गई है।
पक्के पुल के निर्माण को मिली स्वीकृति मुसाफिरखाना विकासखंड क्षेत्र में गोमती नदी के किनारे स्थित दंडेश्वर धाम के पास स्थायी पुल नहीं होने से नदी के दोनों ओर बसे गांवों के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। ग्रामीणों को खेती-किसानी, बाजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.