गौरीगंज, अक्टूबर 6 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता ड्रग विभाग में मुख्यालय से संबद्ध और चिकित्सा अवकाश पर चल रहीं ड्रग इंस्पेक्टर प्रीति सिंह के नाम पर थोक मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक बुलाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लाइसेंस सत्यापन के नाम पर बैठक के माध्यम से मेडिकल स्टोर संचालकों से धनराशि की वसूली की जा रही है। मामले में अयोध्या मंडल के ड्रग लाइसेंसिंग ऑथरिटीमनोज कुमार की भूमिका और संरक्षण पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

किसकी भूमिका पर सवाल जिले की ड्रग इंस्पेक्टर प्रीति सिंह एक अक्तूबर से लखनऊ स्थित मुख्यालय से संबद्ध हैं और चिकित्सा अवकाश पर हैं। आरोप है इसके बावजूद उनके नाम को आधार बनाकर थोक मेडिकल स्टोर संचालकों को बैठक के लिए बुलाया गया। बैठक के पीछे लाइसेंस सत्यापन के नाम पर धन उगाही की बात कही जा रही है। वहीं प...