गौरीगंज, सितम्बर 26 -- Gauriganj News: - बिजली-पानी संकट से बढ़ी परेशानी, खेतों में बिछी फसल; जामो में महिला की जान गई अमेठी। तीन दिन से लगातार बरसात और तेज हवा ने जिले में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। जगह-जगह कच्चे मकान गिरने से लोगों के सामने रहने की मुश्किल खड़ी हुई है। पेड़ गिरने से रास्ते बाधित हुए और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। धान व सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ी है. यह भी पढ़ें- UP Rain: यूपी में आफत की बारिश, जगह-जगह पेड़ गिरे; 59 जिलों में अलर्ट; कल ऐसा रहेगा मौसमबिजली और पानी के संकट टिकरी ग्राम सभा में विधवा रामपति का कच्चा मकान गिर गया। नौगिरवा निवासी हरिराम कोरी का घर भी बारिश में ढह गया। दोनों परिवारों के सामने आश्रय का संकट है। भेटुवा में पेड़ गिरने से बिजली बाधित रही। गोपालपुर में घंटों आपूर्ति ...