Gauriganj News: तीन ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात
गौरीगंज, नवम्बर 3 -- Gauriganj News: अमेठी। बीती रात अमेठी के दुर्गापुर रोड स्थित बघवरिया गांव में देर रात चोरों ने सीमेंट-मौरंग की दुकान के बाहर खड़े तीन ट्रैक्टरों से बैटरियां चोरी कर लीं। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आवास विकास कॉलोनी निवासी पवन तिवारी की विद्या ट्रेडर्स नाम से सीमेंट-मौरंग की दुकान है। सोमवार देर रात उन्होंने अपने तीनों ट्रैक्टर दुकान के बाहर खड़े किए और घर चले गए। रात करीब दो बजे दो चोर पहुंचे और तीनों ट्रैक्टरों की बैटरियां निकालकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Pakur News: बैटरी चोरी की घटना के दोनों नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, जेल जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.