Gauriganj News: ताला में आयोजित हुआ प्रतिकार भुगतान शिविर
गौरीगंज, अगस्त 20 -- Gauriganj News: अमेठी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-931 प्रतापगढ़-अमेठी-गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग के किमी संख्या शून्य से 68.00 तक दो लेन पेव्ड शोल्डर में चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। परियोजना से प्रभावित किसानों को समयबद्ध एवं सुगम तरीके से मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह ने बताया कि ताला में एक बृहद प्रतिकार भुगतान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम प्रधान एवं जागरूक किसानों के सहयोग से 240 भू-स्वामियों की भुगतान संबंधी पत्रावलियां मौके पर ही संकलित की गईं। उन्होंने बताया कि किसानों को बिना किसी भागदौड़ के, पारदर्शी एवं सुविधाजनक व्यवस्था के माध्यम से प्रतिकार राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जाने के उद्देश्य से ग्राम स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.