Gauriganj News: तालाब में नहाने गए मजदूर की डूबने से मौत
गौरीगंज, अगस्त 30 -- Gauriganj News: अमेठी। थाना क्षेत्र पीपरपुर के अन्तर्गत शिवगढ़ मजरे घोरहा गांव में शनिवार की शाम तालाब में नहाते समय एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को तालाब से बाहर निकाला। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शिवगढ़ निवासी 38 वर्षीय सुनील कुमार कश्यप पुत्र स्व. बरसाती भादर स्थित सीमेंट फैक्ट्री में मजदूरी करता था। शनिवार की शाम वह फैक्ट्री से घर लौटा था। घर पहुंचकर उसने पत्नी मीनावती से नहाने के लिए पानी मांगा। पत्नी के व्यस्त होने पर उसने तालाब में नहाने की बात कही और चला गया। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जानकारी मिलते ही पीपरपुर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने मछली पकड़ने वाले जाल से दो घंटे की मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.