Gauriganj News: तालाब के पास मिला महिला का शव
गौरीगंज, अगस्त 13 -- Gauriganj News: जामो। कोतवाली क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे पूरे चेतई निवासी 45 वर्षीय सावित्री पत्नी रामचन्दर बुधवार की शाम रोज की तरह लकड़ी बीनने खेतों की तरफ गई थी। काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। खेतों के पास स्थित तालाब के निकट सावित्री का शव पड़ा देख परिजनों में शोक फैल गया। मामले की सूचना मृतका के पति ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि मृतका के पति ने बताया कि सावित्री को मिर्गी का दौरा आता था। इसी वजह से उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.