Gauriganj News: तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
गौरीगंज, जुलाई 8 -- Gauriganj News: जगदीशपुर। अपराधियों के धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएचओ डीके यादव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान पप्पू पुत्र अख्तर निवासी ग्राम नया पुरवा मजरे खैरातपुर थाना जगदीशपुर के रूप में हुई। केस दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया गया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी पर कई अपराधिक मुकदमें पूर्व से दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.