गौरीगंज, अगस्त 8 -- Gauriganj News: जामो। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नन्हकऊ उर्फ मो. अहमद पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी ग्राम दाखिनवारा थाना जामो को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्जकर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...