Gauriganj News: तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
गौरीगंज, सितम्बर 30 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पिण्डारा महराज गांव निवासी शिव मंगल उर्फ मंगल पुत्र राजभवन को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अमेठी और बाराबंकी के विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: तमंचाधारी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.