Gauriganj News: डेयरी पर तीन दिन में दूसरी चोरी, ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों का सामान उड़ाया
गौरीगंज, जुलाई 13 -- Gauriganj News: अमेठी, संवाददाता। जनपद के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में आनापुर नेता रोड स्थित एक दुग्ध डेयरी में तीन दिन के भीतर दूसरी बार चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने डेयरी का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। लगातार हो रही चोरियों से डेयरी संचालकों में दहशत का माहौल है। डेयरी मालिक अभिषेक ने बताया कि पहली चोरी 10 जुलाई की रात हुई थी। तब चोरों ने मास्टर चाबी से ताला खोलकर करीब पांच हजार रुपये नकद, कांटा-बाट, पंखा, कीबोर्ड और सात बोरी पशु आहार समेत अन्य सामान चुरा लिया था। इसके बाद 12 जुलाई की रात चोरों ने दोबारा धावा बोला और इस बार ताला तोड़कर अंदर रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह दुकान पहुंचने पर ताला टूटा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डायल-112 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.