गौरीगंज, जुलाई 11 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता बस स्टेशन अमेठी पर डीजल रिकवरी के मुद्दे पर संविदा चालकों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज चालकों ने फोरमैन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिसके चलते घंटो बसों का संचालन ठप रहा और यात्री परेशान हुए।

संविदा चालकों का प्रदर्शन शनिवार की सुबह संविदा चालक बस स्टेशन पहुंचे। बसों का संचालन बंद कर चालक डिपो फोरमैन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बस चालकों का कहना था कि डीजल के औसत यानी माइलेज को लेकर उन पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। चालक शमशाद अली, रंगीलाल, शिव कुमार और राजेंद्र ने कहा कि जाम, डायवर्जन, खराब सड़कें, टायर पंचर जैसी समस्याएं उनके नियंत्रण में नहीं होतीं। वे सब 5.70 किमी का डीजल रिकवरी नहीं दे सकते हैं। जबकि विभाग माइलेज कम होने पर उनके वेतन में कटौ...