गौरीगंज, अगस्त 10 -- Gauriganj News: अमेठी। डीएवी पब्लिक स्कूल एचएएल कोरवा में सोमवार को इंटीग्रिटी सर्कल के नव प्रवेशी सदस्यों का स्वागत एवं परिचय सम्मेलन और कक्षा 10 के विद्यार्थियों की पेंटिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वेलकम सांग से हुआ। इंटीग्रिटी सर्कल के हेड अनिल कुमार द्विवेदी, विद्यालय के प्रधानाचार्य सौभाग्य सिंह तोमर, कोऑर्डिनेटर विष्णु शंकर लाल निगम और एसोसिएट कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार कार्यक्रम में मौजूद रहे। कक्षा आठ के नव प्रवेशी सदस्यों को इंटीग्रिटी कैप और ड्रेस देकर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने स्वनिर्मित थैंक यू कार्ड भेंट किए। 'ईमानदारी और समाज' विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में अदिति सिंह ने प्रथम, शैल्वी पटेल ने द्वितीय और सौम्या कोठारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह...