गौरीगंज, अक्टूबर 10 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता आगामी दुर्गा पूजा एवं मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम शशांक चौधरी ने शुक्रवार देर रात लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ तहसील अमेठी अंतर्गत प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीएम ने अमेठी-धम्मौर रोड एवं ककवा रोड का जायजा लिया। मौके पर दोनों मार्गों की स्थिति खराब पाई गई तथा कई स्थानों पर सड़क पर गड्ढे मिले। जिस पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड एवं निर्माण खंड के अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि दोनों मार्गों की मरम्मत का कार्य आगामी दो दिनों के भीतर हर हाल में पूरा कराया जाए। यह भी पढ़ें- Santkabi...