Gauriganj News: डीएम ने अपने सामने कराई धान की क्रॉप कटिंग
गौरीगंज, अक्टूबर 28 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता जनपद में धान की फसल के उत्पादन एवं उत्पादकता का आकलन करने के उद्देश्य से डीएम शशांक चौधरी ने बुधवार को तहसील गौरीगंज अंतर्गत ग्राम बासूपुर में किसान विद्यावती देवी पत्नी रामकुमार के खेत में धान की क्रॉप कटिंग कराई। 43.03 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धान की फसल की क्रॉप कटिंग कराकर धान की पिटाई कराया गया तो कुल 17.550 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई। इसके आधार पर धान की उत्पादकता 40.54 कुंतल प्रति हेक्टेयर आंकी गई।क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसलों की वास्तविक पैदावार का अनुमान लगाने के साथ ही कृषि आधारित आर्थिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जाती है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति का लाभ उपलब्ध कराने में भी क्रॉप कटिंग के आंकड़ों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.