Gauriganj News: डीएम के निर्देश पर बदला गया ट्रांसफार्मर
गौरीगंज, सितम्बर 30 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त एक विद्युत संबंधी शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके परिणामस्वरूप कुछ ही समय में समस्या का समाधान कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विकासखंड अमेठी के ग्राम पश्चिम दुआरा निवासी विवेक ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके गांव में बीते आठ दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे क्षेत्र में बिजली नहीं आ रही थी, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.