Gauriganj News: डीएम की मौजूदगी में 45 में से दो शिकायतों का निस्तारण
गौरीगंज, नवम्बर 7 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अमेठी तहसील में डीएम शशांक चौधरी व एसपी सरवणन टी की मौजूदगी में 45 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। जिसमें से दो का निस्तारण मौके पर किया गया और शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमों का गठन कर मौके पर भेजा गया।संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने एक-एक फरियादी की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: सम्पूर्ण समाधान दिवस : 203 शिकायतों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.