Gauriganj News: ठेकेदारों ने काट डाले परमिट से अधिक प्रतिबंधित पेड़
गौरीगंज, अक्टूबर 18 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। सरकार भले ही समय-समय पर एक पेड़ मां के नाम व अन्य वृक्षारोपण अभियान चलाकर वृक्षारोपण करवाने के प्रति संजीदा हो, परन्तु जिम्मेदारों की मिलीभगत के चलते थानाक्षेत्र में प्रतिबंधित हरे पेडों की कटान थमने का नाम नही ले रही है। बैखौफ होकर हरियाली पर आरा चलाया जा रहा है। थानाक्षेत्र में कम पेडों की परमिट बनवाकर उसी परमिट की आंड़ में परमिट से अधिक प्रतिबंधित हरे पेड़ काटने का खेल चल रहा है। बानगी के रूप में थानाक्षेत्र के पुलिस चौकी सत्थिन के अंतर्गत हसनपुर तिवारी में प्रतिबंधित हरे पेंड काटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चार पेड़ काटने की परमिट थी। परन्तु परमिट से अधिक हरे पेड़ काटे गए। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चार महुआ के पेड़ की परमिट थी। सूचना पर वन विभाग के साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.