Gauriganj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत
गौरीगंज, नवम्बर 2 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के वारिसगंज कस्बे में सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ निवासी अंसार की ढाई वर्षीय पुत्री असमीरा अपनी मां के साथ वारिसगंज कस्बे में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आई थी। सोमवार को घर से बाहर निकलते ही वह सड़क पर गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोग आनन-फानन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.