गौरीगंज, अक्टूबर 23 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता पीपरपुर थाना क्षेत्र के फतुहवा गांव निवासी ईंट व्यवसायी हरिभजन सिंह (70) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से कहीं जा रहे थे। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुल्तानपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित प्रतापगंज बाजार के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल गौरीगंज पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची गौरीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ ...