गौरीगंज, नवम्बर 3 -- Gauriganj News: अमेठी। पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देश पर प्रदेश भर में एक सप्ताह का जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार से पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग लखनऊ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी प्रथम रेलवे के पर्यवेक्षण में जीआरपी अमेठी द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत चौकी प्रभारी जीआरपी अमेठी ने रेलवे लाइन के समीप स्थित ग्राम डेढ़पसार, केशवपुर और बिराहिमपुर चचकापुर में ग्रामीणों के साथ गोष्ठी कर उन्हें जागरूक किया। गोष्ठी के दौरान ग्रामीणों को चौकी प्रभारी ने बताया कि पिछले कुछ समय में ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई हैं, जो बेहद खतरनाक हैं। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए जागरूकता अभियान ट्रेन पर पत्थर फेंकने से खिड़की के प...