Gauriganj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की जान गई
गौरीगंज, अगस्त 14 -- Gauriganj News: गौरीगंज। शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे गौरीगंज-रायबरेली रोड पर स्थित टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय रामसिंह पुत्र दारा सिंह निवासी दरौली संग्रामपुर के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की है। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.