गौरीगंज, सितम्बर 20 -- Gauriganj News: अमेठी। पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर-अमेठी सड़क पर स्थित घोरहा बिजली उपकेंद्र के पास रविवार की सुबह ट्रक और कंटेनर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कंटेनर चालक को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। घायल ट्रक चालक की पहचान मनोज तिवारी 28 निवासी कैथा, थाना इन्हौंना अमेठी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने ट्रक में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर कर दिया। वहीं कंटेनर चालक वारिस अली पुत्र बब्बन अली निवासी गोसाईंगंज सुल्तानपुर को हल्की चोटें आई है। उसने बताया कि हादसा बचान...