Gauriganj News: टूटी सड़कों पर जलभराव से जूझ रहा जगदीशपुर कस्बा
गौरीगंज, सितम्बर 6 -- Gauriganj News: जगदीशपुर। लखनऊ-सुलतानपुर नेशनल हाइवे पर स्थित जगदीशपुर कस्बा टूटी सड़कों पर जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। कस्बे के सभी मार्गो पर सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिनमें बारिश का पानी भर जाने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा न होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। औद्योगिक क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाला जगदीशपुर कस्बा बदहाली का शिकार हो चुका है। कस्बे के रायबरेली-अयोध्या रोड स्थित कोतवाली व रेलवे स्टेशन के निकट बने गड्ढों मे बरसात का पानी भरने से यात्री गिर कर चोटिल हो रहे हैं। वहीं सुल्तानपुर-लखनऊ रोड पर कस्बा के शांति मार्केट में महीनों से बने गड्ढे में जलभराव बना रहने से यात्री गिरकर घायल हो रहे हैं। वैसे तो कस्बा के सड़कों के किनारे बनी नालियों को दुकानदारों ने इस कदर पाट रखा है कि बरसात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.