गौरीगंज, अगस्त 1 -- Gauriganj News: अमेठी। एक महिला ने विपक्षी पर अपने घर के सामने अवैध रूप से टीनशेड लगाकर रास्ते और सहन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। तहसील क्षेत्र के ग्राम कुड़वा महमदपुर निवासी गुड़िया ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके गांव के कुछ लोगों ने उनके घर के सामने जबरन टीनशेड लगा दिया है। इससे उनके परिवार को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से अवैध अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...