Gauriganj News: जेवरात व नकदी समेत लाखों की चोरी
गौरीगंज, अगस्त 13 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के उत्तरगांव के पूरे दयाल गांव निवासी पवन तिवारी के घर में बुधवार की रात चोर छज्जे के रास्ते घर में घुस गए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के लाखों के जेवरात समेत तीन हजार रुपये नकद पार कर दिए। परिजनों के मुताबिक चोरी में 10 ग्राम सोने की जंजीर, तीन ग्राम की सोने की अंगूठी, एक सोने की सलाई, करीब 250 ग्राम चांदी की पायल और तीन हजार रुपये शामिल हैं। सुबह चोरी की जानकारी होने पर घर में हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। एसओ संजय सिंह ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.