Gauriganj News: जूते के गोदाम में लगी आग, कोई जनहानि नहीं
गौरीगंज, अक्टूबर 17 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता कमरौली थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र उतलेवा में शनिवार की सुबह जूते के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।औद्योगिक क्षेत्र के उतेलवा सेक्टर स्थित प्लॉट नंबर 15 में उद्यमी संजय सिंह के गोदाम में जूता कारखाने का कबाड़ रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के समय गोदाम का शटर बंद था। अचानक गोदाम के भीतर से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें दिखाई देने लगीं। घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.