Gauriganj News: जिला स्तरीय जनगणना कंट्रोल रुम स्थापित
गौरीगंज, नवम्बर 10 -- Gauriganj News: अमेठी। जनगणना-2027 से संबंधित तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान और आमजन को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर तहसील गौरीगंज स्थित एनआईसी कार्यालय में जिला स्तरीय जनगणना कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी शिशिरकांत को कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं धर्मेंद्र मौर्य, कृष्ण कुमार एवं अनूप बरनवाल को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। जिला जनगणना कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 05368-244134 जारी किया गया है। कंट्रोल रूम में जनगणना से संबंधित प्राप्त होने वाले सभी कॉल, शिकायतों, सुझावों एवं सूचनाओं को निर्धारित पंजिका में दर्जकर उनका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.