Gauriganj News: जिलाबदर अभियुक्त जिले से निष्कासित
गौरीगंज, नवम्बर 10 -- Gauriganj News: जामो। डीएम शशांक चौधरी ने पुलिस की रिपोर्ट पर कोतवाली क्षेत्र के बाजगढ़ मजरे सूखी बाजगढ़ निवासी अभियुक्त अमरेन्द्र सिंह उर्फ अमन को छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया है। सोमवार को डीएम के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने अभियुक्त को आदेश की एक प्रति तामील कराते हुए मुनादी कराकर उसे आगामी 6 माह के लिए जनपद अमेठी की भौगोलिक सीमा से निष्कासित कर दिया। साथ ही उसे चेतावनी दी गई कि निष्कासन की अवधि में जिले की सीमा में प्रवेश करने पर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.