Gauriganj News: जानलेवा हमले का एक आरोपी गिरफ्तार
गौरीगंज, जुलाई 5 -- Gauriganj News: जगदीशपुर। बीते शुक्रवार की रात कोतवाली क्षेत्र के पूरे पंचम मिश्र निवासी प्रधान प्रतिनिधि रमेश कुमार मिश्र व दो अन्य पर हुए जानलेवा हमले के एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ डीके यादव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर रविवार को घटना में शामिल एक अभियुक्त धर्मवीर उर्फ वीरे पुत्र स्व. गंगाराम निवासी नारा अढ़नपुर थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक को गिरफ्तर कर लिया गया। जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा पुलिस ने बरामद कर लिया। एसएचओ ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.