गौरीगंज, अगस्त 7 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता जिले में सरकारी भवनों के रखरखाव की अनदेखी का असर अब अधिकारियों के आवासों और कार्यालयों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। ट्रांजिट हॉस्टल से लेकर तहसील, ब्लॉक और अन्य सरकारी परिसरों के कई भवन जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण यहां रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सरकारी भवनों की स्थिति जिला मुख्यालय स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में कई जिला स्तरीय अधिकारी निवास करते हैं, लेकिन भवन की स्थिति बेहद खराब है। परिसर में जगह-जगह झाड़ियां उग आई हैं और साफ-सफाई के अभाव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। भवन के कई दरवाजे टूट चुके हैं, जबकि खिड़कियां क्षतिग्रस्त होने से बारिश का पानी सीधे कमरों में प्रवेश कर जाता है। इससे कमरों में नमी...