गौरीगंज, अक्टूबर 30 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता क्षेत्र के धम्मौर रोड ने रामनाथपुर-रणवीर इंटर कालेज को जाने वाली जर्जर सड़क राहगीरों और हजारों स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से यह तालाब जैसी दिखाई दे रही है। हालत यह है कि प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले छात्र, महिलाएं और ग्रामीण फिसलकर गिर रहे हैं तथा चोटिल हो रहे हैं।

जर्जर सड़क से कई गांवों का आवागमन प्रभावित यह सड़क कई वर्षों से बदहाल है। इसी मार्ग से मैनापुर, बालीपुर, मरफापुर, रामनाथपुर छोटा, बेनीपुर सहित आसपास के कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं। रणवीर इंटर कॉलेज, ग्लोबल स्कूल, फार्मेसी कॉलेज तथा रामनगर जाने वाले छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। कटरा पंडित का पुरवा और माता सती ...