गौरीगंज, अगस्त 30 -- Gauriganj News: गौरीगंज। गौरीगंज-अमेठी रोड पर वार्ड नंबर 16 में पर डॉ. सलमानी के बगल से बनी सीसी रोड पर एक दर्जन से अधिक मकानों की विद्युत आपूर्ति बांस और जर्जर लकड़ी की बल्लियों के सहारे बंधी केबलों से हो रही है। विभाग द्वारा बिजली का कनेक्शन तो दे दिया गया, लेकिन सालों बीत जाने के बाद भी पोल व तार की व्यवस्था नहीं हो सकी है। हालात ये हैं कि जर्जर बल्लियों से बंधी केबल जमीन से महज 4 से 5 फीट की ऊंचाई पर लटक जाती हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के दौरान केबलों में करंट उतरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यही हाल कस्बे के अधिकांश वार्डों का है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...