Gauriganj News: जर्जर पुल से कभी भी हो सकता है हादसा
गौरीगंज, अगस्त 4 -- Gauriganj News: गौरीगंज। संवाददाता बारिश के मौसम में अन्नी बैजल-अरगवां मार्ग पर नाले के ऊपर बना पुल जर्जर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।करीब पांच-छह वर्ष पहले बने इस पुल के पिलर की दीवारें और ईंटें कटकर बह गई हैं, जिससे इसकी मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस पुल से अन्नी बैजल, हरगवां, रमईपुर और संग्रामा समेत कई गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते हैं। बारिश के दौरान नाले में जलस्तर बढ़ने पर पुल के क्षतिग्रस्त होने या बह जाने की आशंका बनी हुई है। ऐसा होने पर कई गांवों का संपर्क कट सकता है और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व संबंधित विभागीय अधिकारियों से पुल की तत्काल जांच व कराकर मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.