गौरीगंज, अगस्त 26 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददता जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर करने के लिए क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी के प्रयास से आठ संपर्क मार्गों के निर्माण और नवनिर्माण को मंजूरी मिली है। कुल 11.70 किलोमीटर लंबे इन मार्गों के निर्माण पर 10.63 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। इससे संबंधित गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: 8.28 करोड़ रुपये से 8.30 किमी सड़कों का होगा निर्माणमार्ग निर्माण विवरण मिश्रौली से पूरे बाबा संपर्क मार्ग के 2.50 किलोमीटर निर्माण के लिए 177.01 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। रामशाहपुर से पूरे सई संपर्क मार्ग के एक किलोमीटर निर्माण पर 100.01 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मंगरौली से बसावन खां होते हुए पूरे गुलाल संपर्क मार्ग क...