Gauriganj News: जगदीशपुर और इन्हौना में एनएच किनारे अवैध कब्जों पर चलेगा अभियान
गौरीगंज, सितम्बर 24 -- Gauriganj News: अमेठी। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डीएम शशांक चौधरी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी की मौजूदगी में हुई बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदीशपुर और इन्हौना क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण पर नाराजगी जताई। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को संबंधित उपजिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों के साथ समन्वय कर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों पर भी कार्रवाई करने को कहा। दोबारा अतिक्रमण मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.