गौरीगंज, सितम्बर 29 -- Gauriganj News: अमेठी। समाजवादी छात्र सभा के अभिमन्यु सिंह चौहान को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों में खुशी है। मनोनयन के बाद उन्होंने मां कालिका के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ अनुज सिंह, अखिलेश सिंह, अभय सिंह, सोनू सिंह, कोतवाल सिंह, प्रवेश सिंह, हर्ष सिंह, सागर सिंह और कपिल सिंह सहित कई युवा मौजूद रहे। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। अभिमन्यु ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। छात्र हितों को मजबूती से उठाते हुए संगठन को मजबूत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...