गौरीगंज, अगस्त 1 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता जिले के प्राथमिक विद्यालय सोंगरा में संसाधनों की कमी के बीच शिक्षा व्यवस्था संचालित हो रही है। विद्यालय परिसर में बने मात्र छह कमरों में चार विद्यालयों की कुल 18 कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें तीन प्राथमिक विद्यालय और एक उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। सीमित कमरों में अधिक कक्षाओं के संचालन से कक्षावार शिक्षण कराने में शिक्षकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विद्यालयों का संचालन प्राथमिक विद्यालय सोंगरा के परिसर में प्राथमिक विद्यालय सोंगरा के साथ प्राथमिक विद्यालय पूरे पराग पासिन और प्राथमिक विद्यालय बिसवा का भी संचालन कराया जा रहा है। तीनों प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई होती है। इस तरह तीनों विद्यालयों की कुल 15 कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इसक...