Gauriganj News: छप्पर और कच्ची दीवार गिराने का वीडियो वायरल
गौरीगंज, अक्टूबर 4 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। थाना क्षेत्र की टीकरमाफी चौकी अंतर्गत कड़ोहिया मजरे सोनारी कला गांव में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। रोहित कुमार यादव ने गांव के ही रवि यादव पुत्र राघवराम यादव समेत एक दर्जन से अधिक लोगों पर जबरन छप्पर और कच्ची दीवार गिराने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित के मुताबिक, पुश्तैनी आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोग जबरन जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे और छप्पर व कच्ची दीवार गिरा दी। घटना के दौरान पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस मौके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.