Gauriganj News: छप्परनुमा घर में लगी आग, 70 हजार रुपये नकदी समेत गृहस्थी राख
गौरीगंज, सितम्बर 10 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार, (।अमेठी )। मखदूमपुर कला के पूरे भगोले गांव में बुधवार रात अज्ञात कारणों से केदारनाथ के छप्परनुमा घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा गृहस्थी का सामान और जेवरात जलकर राख हो गए। वहीं, समर्सिबल लगवाने के लिए रखी करीब 70 हजार रुपये की नकदी भी आग में जल गई। आग लगने की जानकारी होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की सूचना ग्राम प्रधान मखदूमपुर कला परमजीत निषाद ने राजस्व प्रशासन को दी। सूचना पर गुरुवार सुबह राजस्व विभाग के नीरज त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान का आकलन किया। उन्होंने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है।तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि राजस्व टीम की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.