गौरीगंज, अगस्त 26 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। घर के छज्जे को लेकर चल रहे विवाद में मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बक्तावर नगर निवासी शकीला खातून पत्नी बब्बू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर के एक छज्जे को लेकर पड़ोसी समशाद पुत्र नौसाद से विवाद चल रहा है। आरोप है कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे समशाद, कलीम, शहबान, पप्पू और उनके साथ आई महिलाओं ने शकीला को लात-घूंसों और डंडों से पीट दिया। बीच बचाव के लिए उसकी बेटी सबानूर पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: छज्जे के विवाद में मां-बेटी की पिटाई मारपीट में मां-बेटी को चोटें आईं। एसओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर म...