गौरीगंज, अक्टूबर 21 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान मो. कैफ पुत्र मो. शकील निवासी तकिया जमुआरी, थाना मुसाफिरखाना के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से थ्रेसर के दो शाफ्ट, ट्रैक्टर का एक हिच और एक साइकिल बरामद की है। जानकारी के अनुसार पूरे गुलाम हैदर मजरे जाखा शिवपुर निवासी मो. अब्बास के घर के बरामदे में ट्रैक्टर का सामान रखा हुआ था। 20 अक्टूबर को सुबह करीब छह बजे एक युवक कथित तौर पर थ्रेसर के दो शाफ्ट और ट्रैक्टर का हिच खोलकर पास खड़ी साइकिल पर लादकर ले जा रहा था। यह भी पढ़ें- Bijnor News: ट्यूबवेल और दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद इसी दौरान अब्बास की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने युवक को रोककर पूछताछ की। युवक ने सामान चोरी करने की बात स...