गौरीगंज, अक्टूबर 3 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। कोतवाली पुलिस ने एक अक्टूबर की रात हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन मोबाइल फोन और आधार कार्ड के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को क्षेत्र में संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग के दौरान सुदामापुर मजरे हरदोइया निवासी अंकित कुमार ओझा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तीनों मोबाइल फोन और आधार कार्ड अपने गांव के बलराम यादव के घर से चोरी किए थे। केस दर्जकर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मुसाफिरखाना थाने में मुकदमा दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...