गौरीगंज, अगस्त 7 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता अमेठी कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए चोरी की सात बाइकों के साथ चार अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। केस दर्जकर पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया। एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी सरवणन टी ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत प्रभारी निरीक्षक अमेठी श्री राम पांडेय पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने तीन बाइकों पर सवार चार युवकों को रोककर पूछताछ की तो वह बाइकों के कागज नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो युवकों ने बाइकें चोरी की होने की बात कबूल की। पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी...