गौरीगंज, अगस्त 18 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में पुलिस ने बाइक चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की दो बाइकें बरामद किया है। मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार की भोर वह पुलिस बल के साथ जरौटा-मिश्रौली मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मिश्रौली की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार युवक को रोककर कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं सका। पूछताछ में उसने बताया कि यह बाइक चोरी की है। जिसे उसने अमेठी स्थित एक मैरिज लान से चोरी किया था। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शुभम मौर्या पुत्र कृतेश मौर्या निवासी ग्राम ईश्वरपुर अमेरुआ थाना संग्रामपुर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने एक अन्य बाइक को चुराने की बात ...