गौरीगंज, सितम्बर 21 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस ने चोरी की छह बाइकों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

मामले का खुलासा सोमवार को पुलिस कार्यालय गौरीगंज में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सरवणन टी ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एसओ संग्रामपुर संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने ओझा का पुरवा बाग में छह बाइकों के साथ खड़े युवकों राहुल यादव निवासी ग्राम शुकुलडीह मजरे मेदनमवई थाना मुंशीगंज, गजाधर वर्मा निवासी नया पुरवा मौजा जोगापुर अम्बरपुर थाना संग्रामपुर व आदित्य उर्फ करन निवासी पाण्डेय...