Gauriganj News: चोरी की घटना का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
गौरीगंज, अगस्त 24 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। बीते शुक्रवार को दर्ज एक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। वहीं, एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार पुलिस निगरानी में लिया गया है। गौरतलब है कि कस्बा निवासी शकीला बानो ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह अपने मायके गई थी। मायके से घर वापस लौटने पर कमरे का दरवाजा खुला मिला और कुछ आभूषण चोरी हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोहम्मद शाबान उर्फ राजा कुरैशी निवासी वार्ड नंबर-02, नगर पंचायत मुसाफिरखाना को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने उक्त चोरी की घटना में अपनी और एक अन्य बाल अपचारी की संलिप्तता स्वीकार की। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.