गौरीगंज, जुलाई 9 -- Gauriganj News: अमेठी। जनपद में हाल ही में हुए खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के स्थानांतरण के बाद रिक्त हुए विकास खंडों का अतिरिक्त प्रभार चार अधिकारियों को सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार बीईओ जामो शोभनाथ को बहादुरपुर, बीईओ जगदीशपुर राम ललित को शुकुल बाजार, बीईओ भादर शिव कुमार को गौरीगंज तथा बीईओ मुसाफिरखाना सतीश सिंह को सिंहपुर विकास खंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि इन विकास खंडों में नियमित बीईओ की तैनाती होने तक संबंधित अधिकारी अपने मूल कार्यों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...